रांची
जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस वार्ता कर चुनाव में लगे अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि मुख्यमंत्री के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू को अगवा करने की कोशिश की गयी। इस बाबत सुप्रियो ने जेएमएम की ओऱ से मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार, संजय आनंद लाटकर (आईपीएस) और अमोल वेनुकांत होमकर पर आरोप लगाये हैं। तीनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से अलग करने की मांग की है। सुप्रियो ने झारखंड राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कहा है कि इन अफसरों ने चुनावी प्रक्रिया मे हस्तक्षेप करते हुए एक विशेष राजनीतिक दल (भाजपा) के पक्ष में आचार संहिता का उल्लंघन का किया।
