झारखंड को समझने जानने का पर्याय है आदिवासी महोत्सव

रांची

9 और 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान,रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 की शुरुआत हो गयी है। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि, झारखंड के राज्यपाल माननीय संतोष कुमार गंगवार ने किया। मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

समारोह स्थल पर आकर्षक मंच बन कर तैयार किया गया है। मंच के पीछे झारखंड में आदिवासी जीवन के ग्रामीण दर्शन को दर्शाया गया है। झारखंड एवम् अन्य राज्यों से आये चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर उकेर रहे हैं।

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 में मिज़ोरम, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, असम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ आदि अन्य राज्यों से कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति हेतु आ रहे हैं।

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 में होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम

उद्घाटन सत्र का आग़ाज़ सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा। साथ ही महोत्सव में कला-शिल्प प्रदर्शनी, रीझ-रंग शोभा यात्रा, आदिवासी व्यंजन प्रतियोगिता, आदिवासी पुस्तक मेला, आदिवासी कवि सम्मेलन, वृत्तचित्र स्क्रीनिंग,  झारखंड की चित्रकला शैलियाँ, परिधान फैशन शो, लेज़र शो सहित आदिवासी खेल गतिविधियाँ होंगी।

Ads Jharkhand Ads Jharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *