देश में  बनेंगे 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट शहर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

NEW DELHI

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर स्थापित करने की मंजूरी दी है। इससे लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय  कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “कैबिनेट ने आज राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहरों को मंजूरी दी। सरकार इस परियोजना के लिए 28,602 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।”

कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि इससे करीब 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और 30 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कहा कि प्लगइन प्ले और वॉक-टू-वर्क कॉन्सेप्ट पर काफी फोकस रहेगा। आज दुनिया भर से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां भारत की ओर शिफ्ट हो रही हैं। चाहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हो, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हो या डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, ये सभी भारत की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। ये कॉरिडोर और ये औद्योगिक क्षेत्र परियोजनाएं उस बदलाव को तेज करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *