Good News: बचपन प्ले स्कूल के निदेशक मतीनुल हक अंसारी को शैक्षिक नेतृत्व के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान



RANCHI

22 फरवरी 2026, रविवार को रांची के रामादा होटल में रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन EU (एक उपदेश) मीडिया द्वारा किया गया, जिसमें रांची सहित पूरे झारखंड से 200 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।

इस प्रतिष्ठित समारोह में बचपन प्ले स्कूल के निदेशक मतीनुल हक अंसारी को रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शैक्षिक नेतृत्व में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारी सोच और बच्चों को जीवन कौशल से जोड़ने की प्रतिबद्धता के लिए दिया गया।

सम्मेलन के दौरान आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, संस्थागत उत्कृष्टता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। विभिन्न सत्रों में शिक्षा क्षेत्र में सामूहिक विकास और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मतीनुल हक अंसारी ने आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को अपनी टीम, छात्रों और अभिभावकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य बच्चों के समग्र विकास और बेहतर शैक्षणिक माहौल को आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *