Jamshedpur
ख्वाजा गरीब नवाज कॉलोनी, ज़ाकिरनगर स्थित मदरसा जियाइया दारुल किरत में उर्स मुज्जविद-ए-आजम-ए-हिंद और दस्तारबंदी का खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर 16 हाफ़िज़-ए-कुरान बच्चों की दस्तारबंदी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनारस से आए कारी दिलशाद अहमद रिज़वी शामिल हुए। साथ ही पतमदा थाना के सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और दस्तारबंदी करने वाले बच्चों को अपने हाथों से सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए।
मदरसा जियाइया दारुल किरत के फाउंडर चेयरमैन कारी असलम रब्बानी जियाइया ने सभी छात्रों को पगड़ी पहना कर दुआओं के साथ सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ज़मज़म फतेहपुरी, मुफ़्ती तौसीफ रज़ा, काज़ी मुश्ताक, मुफ़्ती आफ़ताब, मौलाना शमशाद कादरी, कारी शमशुल हक, कारी इम्तियाज़, कारी इस्माइल, कारी सरफ़राज और कारी शाहनवाज़ शामिल हुए।
दस्तारबंदी पाने वाले छात्र:
- किरात-ए-सबा: कारी मोहम्मद फैजान राजा
- किरात-ए-बरवायत-ए-हफ़्स: कारी मोहम्मद सद्दाम हुसैन, कारी मोहम्मद सलीम राजा, कारी मोहम्मद सुल्तान शेख, कारी मोहम्मद तौफीक अंसारी
- हिफ़्ज़-ए-बरवायत शोबा: हाफ़िज़ मोहम्मद अनस, हाफ़िज़ मोहम्मद आज़म, हाफ़िज़ शेर अली, हाफ़िज़ मोहम्मद आसिफ, हाफ़िज़ मोहम्मद रेहान
- हाफ़िज़-ए-कुरान: हाफ़िज़ शेख निज़ामुद्दीन, हाफ़िज़ नूरैन, हाफ़िज़ शेख फ़रमान रज़ा, हाफ़िज़ मोहम्मद शाकिर अंसारी, हाफ़िज़ मोहम्मद अकरम, हाफ़िज़ मोहम्मद काशिफ
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आज़ाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, मोहम्मद शाहबाज़, शोएब मलिक, इंजीनियर बिलाल अहमद, हाजी रज़ी नौशाद और ख्वाजा गरीब नवाज कॉलोनी के लोगों का खास सहयोग रहा।
