RANCHI: हिंदपीढ़ी थाना में शांति समिति की बैठक, अमन के साथ होली मनाने की अपील

त्योहार से पहले पुलिस ने दिए दिशा-निर्देश, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का आग्रह



RANCHI

रांची के हिंदपीढ़ी थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपने सुझाव रखे।

थाना प्रभारी ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है, इसे आपसी सौहार्द और सम्मान के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी धर्मों का आदर करने और किसी पर जबरदस्ती रंग न डालने की अपील की।

बैठक में यह भी कहा गया कि ऐसा कोई गीत या कार्यक्रम न किया जाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

अंत में शांति समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *