शहीदों के परिजनों का सम्मान, अशोक कुमार और कुन्दन कुमार सिंह के परिवारों से मिले पुलिस अधिकारी



PALAMU


पलामू जिला पुलिस ने शहीद जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। सदर थाना परिसर में झारखंड जगुआर के शहीद आरक्षी संख्या 1591 ओम प्रकाश प्रसाद को सदर सीडीपीओ, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पुत्र रोहित कुमार को शॉल और भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शहीद आरक्षी संख्या 1128 अशोक कुमार की पत्नी ममता देवी और शहीद आरक्षी मोहन कुमार नीरज की पत्नी संगीता देवी को अधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। सदर सीडीपीओ, शहर थाना प्रभारी तथा टीओपी–2 और टीओपी–3 प्रभारी ने शॉल और भेंट देकर परिवार के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इसी क्रम में शहीद आरक्षी संख्या 1217 कुन्दन कुमार सिंह के पिता से हुसैनाबाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और शॉल व भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस अधिकारियों ने सभी शहीद परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि पलामू पुलिस शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगी। साथ ही हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

पलामू पुलिस ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *