RANCHI
राज्य में हुए निकाय चुनावों के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। नौ प्रमुख नगर निगमों में मेयर पद की स्थिति दिलचस्प बनी हुई है। अब तक के ट्रेंड के अनुसार तीन सीटों पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि दो सीटों पर जेएमएम समर्थित उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। दो स्थानों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आगे हैं, वहीं दो सीटों पर भाजपा के बागी उम्मीदवार बढ़त में हैं।
रांची नगर निगम में बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित रमा खलखो पीछे चल रही हैं।
मानगो नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा गुप्ता आगे हैं और भाजपा की संध्या सिंह पीछे चल रही हैं।
मेदिनीनगर नगर निगम में जेएमएम समर्थित पूनम सिंह बढ़त पर हैं, जबकि बीजेपी समर्थित अरुणा शंकर पीछे हैं। केएन त्रिपाठी की बेटी तीसरे स्थान पर बताई जा रही हैं।
गिरीडीह नगर निगम में बीजेपी समर्थित प्रमिला मेहरा आगे चल रही हैं।
आदित्यपुर नगर निगम में भाजपा समर्थित संजय सरदार बढ़त बनाए हुए हैं।
धनबाद नगर निगम में भाजपा समर्थित संजीव सिंह आगे हैं।
चास नगर निगम में कांग्रेस समर्थित जमील अख्तर बढ़त पर हैं।
देवघर नगर निगम में बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया आगे चल रही हैं।
हजारीबाग नगर निगम में भाजपा के बागी उम्मीदवार रविंद्र राणा बढ़त में हैं, जबकि दूसरे स्थान पर जेएमएम के बागी सरफराज अहमद हैं।
मतगणना के आगे के राउंड में स्थिति और स्पष्ट होगी, लेकिन शुरुआती रुझानों ने राज्य की सियासी तस्वीर को रोचक बना दिया है।
