प्रदेश JDU कार्यालय में नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया

Ranchi

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 75 वाँ जन्मदिवस बी आई टी मोड़ स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय में मनाया गया। मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने केक काट कर सभी कार्यकर्ताओं को खिलाया। खीरू महतो ने कहा की नीतीश कुमार भारत के सियासी आसमान के देदीप्यमान नक्षत्र, बिहार के अतुलनीय मुख्यमंत्री हैं। वह दीर्घकाल तक बिहार और देश को अपनी सेवा प्रदान करें, उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है।

जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, शिवानी लता, उपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, आशीष शीतल मुण्डा, अजय सोनी, महेश्वर चौधरी, राजनारायण पटेल, दिलीप महतो, रामजी प्रसाद एवं अन्य ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *