हेमंत सोरेन ने दी बधाई, विकास कार्यों को लेकर जताया भरोसा
RANCHI
रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री Hemant Soren से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
गिरिडीह नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने विधायक Kalpana Soren के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे।
इसी क्रम में बुंडू नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में विधायक विकास कुमार मुंडा और मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित रहे।
दोनों मुलाकातें सौजन्य भेंट के रूप में हुईं, जहां मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा जताया।
