Jamshedpur
शहर में बास्केटबॉल खेल को नई गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन की आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में समाजसेवी मुख्तार आलम खान को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह बैठक शहर के प्रतिष्ठित स्थल ला ग्रैविटी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जे.पी. सिंह (माननीय सचिव, झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं अंतरराष्ट्रीय कोच) ने की। वहीं, कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव एम.डी. आरिफ आफताब द्वारा किया गया।
बैठक में बास्केटबॉल खेल के विकास, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और शहर में खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्तार आलम खान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम के साथ बैठक में शामिल हुए। उनकी नियुक्ति पर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, शाहिद परवेज, सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य डॉ. ताहिर हुसैन तथा समाजसेवी सोहैल अख्तर अंसारी ने शुभकामनाएं दीं।
सभी उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि मुख्तार आलम खान के अनुभव और सक्रियता से जमशेदपुर में बास्केटबॉल को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
बैठक में मोहम्मद जलाल, शेख अजहर खान, सुप्रिया करण, विशाल, दीपक, राहुल और अरहान सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन में यह नियुक्ति शहर के खेल जगत के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। आने वाले समय में इससे न केवल खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि बास्केटबॉल की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
