अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से की भेंट, समस्याओं के समाधान की उठी मांग

 

 

हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, समस्याओं के समाधान का भरोसा


Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सामाजिक विकास और अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित अपनी चिंताओं को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग, तबके और समुदाय के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों के यथोचित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *