महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध, रिक्शे से विधानसभा पहुंचे इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की

UNIQUE ASSEMBLY DEMO AGAINST PETROL DIESEL LPG PRICES


RANCHI

रांची में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झारखंड विधानसभा के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari और कृषि मंत्री Shilpi Neha Tirkey शुक्रवार को रिक्शे से विधानसभा पहुंचे और महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद रिक्शा चलाते नजर आए, जबकि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शे में बैठी थीं। उनके हाथों में विरोध से जुड़ी तख्तियां थीं, जिन पर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर नारे लिखे थे।
तख्तियों पर “पेट्रोल-डीजल की मार, जनता हो रही लाचार” और “महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल” जैसे नारे लिखकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
विधानसभा सत्र के दौरान किया गया यह विरोध प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा और वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता दिखा। नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती ईंधन और गैस की कीमतों से आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *