RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, झारखंड से मंत्री संजय यादव सहित इन नेताओं को मिली जगह; देखें पूरी लिस्ट

29th July 2025


रांची

आज झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा झारखंड से 14 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित सदस्य समूह में मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नेता इस प्रकार हैं:

  • संजय सिंह यादव (प्रदेश अध्यक्ष)
  • संजय प्रसाद यादव (मंत्री)
  • गौतम सागर राणा (पूर्व विधायक)
  • सत्यानंद भोक्ता (पूर्व मंत्री)
  • अभय सिंह (राष्ट्रीय महासचिव)
  • सुभाष यादव

विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं:

  • नरेश सिंह (विधायक)
  • कैलाश यादव
  • गिरधारी गोप
  • अनीता यादव
  • कल्पना यादव
  • रंजन यादव
  • रश्मि प्रकाश
  • कमलेश यादव

झारखंड से मनोनीत सभी नेताओं ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया है। साथ ही, देशभर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर कैलाश यादव ने कहा कि “राजद अध्यक्ष द्वारा नई कार्यकारिणी को दी गई जिम्मेदारी हमारे लिए सम्मान की बात है। सभी नेता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हम जनता से अपील करेंगे कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद को समर्थन दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *