झारखंड महिला कबड्डी टीम की कमान खूंटी की आशा कुमारी को, कोच के रूप में मिली जिम्मेदारी

सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025–26 के लिए झारखंड टीम का चयन

RANCHI

खूंटी जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। 72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025–26 के लिए झारखंड महिला कबड्डी टीम का चयन कर लिया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खूंटी जिला की आशा कुमारी को झारखंड महिला कबड्डी टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलंगाना कबड्डी एसोसिएशन के नेतृत्व में गचीबोली इंडोर स्टेडियम, तेलंगाना में 27 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खूंटी जिला कबड्डी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप ने बताया कि आशा कुमारी की नियुक्ति जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खूंटी जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटे कोचों की कड़ी मेहनत और निरंतर समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आशा कुमारी के मार्गदर्शन में झारखंड महिला कबड्डी टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी और राज्य का नाम रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *