कट ऑफ डेट बढ़ाने पर सरकार कर सकती है विचार
RANCHI
Jharkhand Public Service Commission ने 14वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी से बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दी है। साथ ही अभ्यर्थी 21 फरवरी तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।
तिथि विस्तार के बाद प्रतियोगी छात्रों के बीच उम्र सीमा में संभावित राहत को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। लंबे समय से अभ्यर्थी कट ऑफ डेट बढ़ाने और आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं। आवेदन अवधि बढ़ने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय ले सकती है।
छात्र संगठनों का कहना है कि कोरोना काल और भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण कई अभ्यर्थी आयु सीमा से बाहर हो गए हैं। ऐसे में सरकार से अपेक्षा है कि वह विशेष परिस्थिति को देखते हुए आयु सीमा में संशोधन पर विचार करे।
फिलहाल आयोग की ओर से केवल आवेदन तिथि बढ़ाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। उम्र सीमा में बदलाव को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस पर स्पष्ट निर्णय सामने आ सकता है।
