जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: मिथिलेश ठाकुर के सम्मान में JMMकार्यकर्ताओं ने किया 32 यूनिट रक्तदान

‘राजनीति के साथ समाजसेवा’ का संदेश, कार्यकर्ताओं ने दिखाया मानवता का जज्बा

GARHWA

मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने गढ़वा स्थित उनके आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 31 कार्यकर्ताओं ने कुल 32 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, मयंक द्विवेदी, अंकित पांडेय, लल्लू मेहता, इमरान अंसारी, संजय कुमार, रेखा चौबे, आयुष झा, विकास चंद्रवंशी, शशि कुमार जायसवाल, फारूक मंसूरी, मिनहाज आलम, धीरज दुबे, कंचन साहू, शुभम कुमार गुप्ता, ऋत्विक सिंह, शुभम कुमार, विवेक सिंह, मोहन राम, शिबू खान, रवि प्रसाद, सूर्योदय सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार यादव, हरिओम यादव, विकी रोशन, विकास वर्मा, संजय शर्मा, केदारनाथ, आर्यन सिंह, सूरज तिवारी और सुभेन्द्र कुमार शामिल रहे।

इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। उनका कहना था कि झामुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शम्भू राम, सचिव शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, संजय सिंह छोटू, मिथिलेश झा, फरीद खान, अंजलि गुप्ता, आराधना सिंह, रेखा पाठक, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज तिवारी, गुड्डू सिंह, वंदना जायसवाल, अरविंद यादव, मनीष कमलापुरी, सुजीत चंद्रवंशी, प्रियम सिंह, शादाब खान, निशांत चतुर्वेदी, दिलीप गुप्ता, आनंद पांडेय, सनी चंद्रवंशी, सुमित पाल, अभिषेक दूबे, अजय ठाकुर, इमरान अख्तर, गुंजन दुबे, आलम खान, नीलू खान और अरमान सिद्दकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *