अंडर-19 वूमेन्स: झारखंड ने रचा इतिहास; महाराष्ट्र से होगा सेमीफाइनल मुकाबला


RANCHI

वूमेन अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में झारखंड ने दबाव भरे लक्ष्य को आत्मविश्वास के साथ हासिल किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। आंध्र की ओर से दीक्षा ने 83 रन की अहम पारी खेली, जबकि सेतु साई वी ने 66 रन का योगदान दिया। झारखंड की गेंदबाजी में नेहा और भूमिका ने दो-दो विकेट लेकर रनगति पर अंकुश लगाया।

263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम की कप्तान प्रियंका लूथरा ने बेहतरीन नेतृत्व करते हुए नाबाद 104 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके साथ गुरलीन कौर (47 रन) और कुमारी पलक (43 रन) ने अहम साझेदारियाँ निभाईं। झारखंड ने 46.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया

आंध्र की ओर से गेंदबाजी में एस. दीप्ति को तीन विकेट मिले, जबकि ऋषिका ने दो विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।

अब झारखंड की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 30 दिसंबर को पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ खेला जाएगा, जहाँ टीम का लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *