हिंदी, जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के 22 साहित्यकार होंगे सम्मानित, सरकार के प्रति आभार समारोह भी
RANCHI
झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति (तदर्थ) ने स्मृति सम्मान-2026 की घोषणा की है। समिति की ओर से हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौथी बार प्रदेश के पुरोधाओं की स्मृति में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
समिति ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के प्रयासों के फलस्वरूप राज्य सरकार ने झारखंड राज्य साहित्य अकादमी, झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी, झारखंड राज्य ललित कला अकादमी तथा झारखंड राज्य जनजातीय भाषा एवं साहित्य अकादमी के गठन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में इस वर्ष आभार ज्ञापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
ये साहित्यकार होंगे सम्मानित
- विद्याभूषण – बिरसा मुंडा शिखर सम्मान (समग्र साहित्यिक अवदान)
- बी. एन. ओहदार – बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान (भाषा एवं संस्कृति संवर्धन)
- महुआ माजी – दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति सम्मान (साहित्य एवं राजनीति)
- जेब अख्तर – राधाकृष्ण स्मृति सम्मान (कथा साहित्य)
- सुशील कुमार – डॉ. रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान (हिंदी कविता एवं पर्यावरण)
- डॉ. मिथलेश – बी.पी. केशरी स्मृति सम्मान (आलोचना एवं संपादन)
- कमल – फादर कामिल बुल्के स्मृति सम्मान (कथा एवं अनुवाद)
- अशोक सिंह – भारत यायावर स्मृति सम्मान (समकालीन कविता)
- डॉ. शंकुतला मिश्रा – पद्मश्री गिरधारी राम गोंझू स्मृति सम्मान (नागपुरी साहित्य)
- डॉ. दिनेश दिनमणि – शिवनाथ प्रमाणिक स्मृति सम्मान (खोरठा साहित्य)
- वसंत जमशेदपुरी – रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान (छंद काव्य)
- रूपलाल बेदिया – कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान (कथा व वैचारिक लेखन)
- श्यामल बिहारी महतो – श्रवण कुमार गोस्वामी स्मृति सम्मान (हिंदी कहानी)
- श्याम सी. टूड्डू – रघुनाथ मूर्मू स्मृति सम्मान (संथाली साहित्य)
- सुषमा सिन्हा – रमणिका गुप्ता स्मृति सम्मान (हिंदी कविता)
- चंद्रिका ठाकुर देशदीप – डोमन साहु समीर स्मृति सम्मान (हिंदी व अंगिका साहित्य)
- डॉ. वृन्दावन महतो – सृष्टिधर महतो स्मृति सम्मान (कुड़मालि साहित्य)
- डॉ. उत्तम पियूष – जनार्दन गोस्वामी स्मृति सम्मान (हिंदी कविता)
- राजेश पाठक – भाषामित्र सम्मान (कविता पांडुलिपि)
- शारदा प्रसाद – सुशीला सामद स्मृति सम्मान (हिंदी साहित्य)
- डॉ. पराग किशोर सिंह – जगन्नाथ महतो स्मृति सम्मान (पंचपरगनिया साहित्य)
- डॉ. कृष्णा गोप – भाषामित्र सम्मान (झारखंडी भाषा-संस्कृति)
समिति ने कहा कि भविष्य में प्रदेश की अन्य भाषाओं को भी इस सम्मान श्रृंखला में शामिल किया जाएगा। चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष शिरोमणि महतो, महासचिव नीरज नीर और उपाध्यक्ष विनोद कुमार राज ‘विद्रोही’ शामिल थे।
सम्मान समारोह आगामी माह राजधानी रांची में भव्य कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से सभी चयनित साहित्यकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
