CM हेमंत व कल्पना पहुंचे नवीन जायसवाल के आवास, बेटी के विवाह पर आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल


दीपाटोली में विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री, विवाह उपरांत समारोह में हुए शामिल




Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची के दीपाटोली, कटहल मोड़ स्थित हटिया विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे। इस दौरान वे उनकी पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए।

समारोह में मुख्यमंत्री ने नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी नवविवाहित जोड़े को मंगलकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक नवीन जायसवाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और इस पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की। यह कार्यक्रम पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा, जहां जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *