नेशनल बालरंग फेस्टिवल में झारखंड के छऊ नृत्य की धाक, डिग्री भुला स्कूल रहा टॉप पर

5th December 2025


RANCHI

झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा कीर्तिमान बनाया है। 2015 में नेशनल बालरंग फेस्टिवल की शुरुआत के बाद पहली बार राज्य ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पूर्वी सिंहभूम जिले के स्कूल UPG +2 हाई स्कूल, डिग्री भुला, बोराम ने अपने शानदार मानभूम छऊ नृत्य प्रदर्शन के दम पर हासिल की है।

स्कूल के कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल मौके पर मौजूद निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि झारखंड की पारंपरिक कला को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान भी दिलाई। यह फेस्टिवल स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

झारखंड के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रमाण माना जा रहा है। कला विशेषज्ञों का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी और राज्य की लोकनृत्य परंपरा को नए आयाम देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *