बजट सत्र से पहले सियासी समन्वय: सर्वदलीय बैठक में CM हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी समेत दिग्गज रहे मौजूद





RANCHI

झारखंड विधानसभा की षष्ठम सभा का पंचम (बजट) सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगा। सत्र के सुचारु संचालन को लेकर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चले, इसको लेकर विभिन्न दलों के नेताओं के साथ चर्चा की गई। इस चर्चा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है और इसके सफल संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सर्वदलीय बैठक को सकारात्मक पहल बताते हुए आशा जताई कि सदन में जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी दलों से सदन की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की। बजट सत्र के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *