इरफान ने मंत्री पद संभालते ही की बड़ी घोषणा, कहा- प्राइवेट अस्पताल में मौत होने पर बिल बाकी रहा तो भी परिजनों को शव सौंपना होगा

रांची

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने के पहले ही इरफान अंसारी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की मौत होती है तो बिना बिल चुकाए शव परिजनों को सौंपना होगा। ऐसा नहीं करने वाले अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई होगी। मंत्री का पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली प्राथमिकता होगी। इतना ही नहीं निजी अस्पतालों के मनमाने रवैये पर लगाम लगाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *