RANCHI: अरगोड़ा चौक की शराब दुकान पर IT विभाग की कार्रवाई, आय-व्यय के दस्तावेज खंगाले



RANCHI

राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों की टीम दुकान पर पहुंचकर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी अचानक अरगोड़ा चौक स्थित शराब दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कागजात तथा हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान के आय और खर्च का विवरण नियमों के अनुरूप है या नहीं।

छापेमारी के दौरान दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *