झारखंड कांग्रेस का विस्तार, बोकारो के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन

RANCHI


झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में बोकारो जिले के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम मोहम्मद इशराफील अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर केशव महतो कमलेश ने सभी नए सदस्यों को माला और कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह वाला पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस का सदस्य बनना गर्व और सम्मान की बात है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कई चुनौतियों का सामना कर रही है और कांग्रेस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी समय में होने वाली एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आम लोगों की मदद करें और उन्हें मतदाता सूची से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें, ताकि किसी भी वास्तविक नागरिक का नाम सूची से न छूटे।

कार्यक्रम में मोहम्मद इशराफील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के सभी वर्गों के हितों की बात करती है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती से संघर्ष करना होगा।

इस अवसर पर सूर्यकांत शुक्ला, सोनाल शांति, जगदीश साहू, राजन वर्मा, शकील अहमद अंसारी और बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा सहित कई नेता मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद जमील अंसारी, रोहित मिश्रा, महेंद्र सिंह, मुकेश यादव, विशाल सिंह राजपूत, मोहम्मद रफाकत अंसारी, मोहम्मद एजाज, सूरज प्रसाद, मोहम्मद याकूब, अकबर अली, शुभांशु सिंह, सोनू कुमार, ताजउद्दीन अंसारी, अमन रजा, मोहम्मद सिकंदर, करीम अंसारी, खुर्शीद आलम और रणजीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *