विधानसभा परिसर में सियासी सौहार्द की झलक, 9वें जन्मदिन पर जुटे कई जनप्रतिनिधि
RANCHI
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड विधानसभा स्थित आवास संख्या-70 पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विधायक हेमलाल मुर्मू के पोते हर्षल मुर्मू के 9वें जन्मदिन समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
समारोह में विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने भी हर्षल मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी।
विधानसभा परिसर स्थित आवास में आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच जनप्रतिनिधि एक निजी खुशी के मौके पर साथ नजर आए।
