कल से रखा जायेगा रोजा, बरकत और रहमत के महीने में लोगों ने की दुआ



RANCHI

कल से माह-ए-रमजान का मुकद्दस आगाज होने जा रहा है। इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ की।

मंत्री ने कहा कि रमजान बरकतों, रहमतों और मगफिरत का महीना है। इस महीने में रोजा रखकर लोग अपने मुल्क, अपने सूबे और अपने परिवार की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, तकवा और आत्म-सुधार का पैगाम है।

उन्होंने कहा कि तरावीह की नमाज के जरिए लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और सच्चे दिल से की गई दुआ कबूल होती है। रमजान इम्तेहान का महीना जरूर है, लेकिन यह रहमतों का भी दरिया है।

मंत्री ने समाज से अपील की कि इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा जकात, खैरात और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि समाज में मोहब्बत और हमदर्दी कायम रहे। उन्होंने सभी को दिल से माह-ए-रमजान की ढेरों मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *