देवघर दौरे पर अडानी, सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर करेंगे नाश्ता  

Deoghar/Godda

उद्योगपति गौतम अडाणी रविवार सुबह 11 बजे देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वे गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर पहुंचकर नाश्ता करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विकास और परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

इसके पश्चात गौतम अडानी बिहार के पीरपैंती के लिए रवाना होंगे, जहां वे पावर प्लांट प्रोजेक्ट का जायजा लेंगे। बताया जा रहा है कि परियोजना की प्रगति और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। अडानी के इस दौरे को औद्योगिक और क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *