रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में नशाखोरी पर कार्रवाई, अड्डाबाजी करते 4 युवक दबोचे गए


नशाखोरी की शिकायत पर छापेमारी, धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने का संदेश


RANCHI

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर और आसपास के इलाकों में अड्डाबाजी और नशाखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत के नेतृत्व में बुधवार को कार्रवाई की गई।

सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से पहाड़ी मंदिर परिसर और आसपास छापेमारी की गई। इस दौरान अड्डाबाजी और नशाखोरी में संलिप्त चार युवकों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने पकड़े गए युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *