जाति, वर्ग और क्षेत्र…किस समीकरण के तहत हेमंत कैबिनेट में तय किये गये हैं मंत्रालय, यहां समझिए

रांची

झारखंड में इंडिया गठबंधन की हेमंत सोरन मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में कुल 11 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन सभी ने आज राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ले ली है। इस मंत्रिमंडल में हेमंत सोरेन ने सभी प्रमंडल और वर्गों के प्रतिनिधित्व का ख्याल रखा है। आइये जानते हैं किस मंत्री का चयन का किस आधार या फार्मूले को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

अगर दलीय स्थिति के अनुसार देखें तो मंत्रिमंडल में झामुमो कोटे से 6 मंत्री बनाये गये हैं। वहीं कांग्रेस कोटे से चार और राजद कोटे से एक मंत्री बनाये गये हैं।

झामुमो कोटे के मंत्री

झामुमो कोटे से सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाया गया है। वे गिरिडीह विधानसभा से जीतकर आये हैं और अति पिछड़ा जाति, विश्वकर्मा समाज से आते हैं। क्षेत्रवार देखें तो वे विधानसभा में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। 

जेएमएम कोटे के मंत्री चमरा लिंडा एसटी के उरांव समुदाय से आते हैं और विशुनपुर से चुनाव जीतकर आये हैं और क्षेत्रवार वे विधानसभा में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रतिनिध्व करते दिखाई देंगे। 

जेएमएम कोटे से मंत्रिपद शपथ लेने वाले मंत्री हफीजुल हसन मधुपुर से चुनाव जीते हैं। विधानसभा में वे संथाल परगना प्रमंडल और अल्पसंख्यक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे।  

जेएमएम कोटे के तीसरे मंत्री रामदास सोरेन घाटशिला से चुनकर आये हैं। वे एसटी समुदाय आते हैं और क्षेत्रवार देखें तो वे विधानसभा में कोल्हान का प्रतिनिध्व करते नजर आयेंगे।  

जेएमएम कोटे से ही मंत्री बनने वाले दीपक बिरुवा भी एसटी समुदाय आते हैं और विधानसभा में वे क्षेत्रवार, कोल्हान प्रमंडल का प्रतिनिध्व करते दिखाई देंगे।   

जेएमएम कोटे से मंत्री बनने वाले योगेंद्र प्रसाद गोमिया से चुनाव जीतकर आये हैं औऱ वे कुर्मी समाज से आते हैं। जातीय समीरकरण देखें तो वे ओबीसी से आते हें। क्षेत्रवार देखें तो वे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रतिनिध्व करते दिखाई देंगे।

कांग्रेस कोटे के मंत्री

राधा कृष्ण किशोर को कांग्रेस कोटे से मंत्री बनाया गया है। वे छतरपुर से जीत कर आये हैं और विधानसभा में क्षेत्रवार, पलामू प्रमंडल का प्रतिनिध्व करते दिखाई देंगे। जातीय समीकरण पर देखें तो वे एससी यानी अनुसूचित जाति से आते हैं।

कांग्रेस कोटे से इरफ़ान अंसारी को दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। वे जामताड़ा विधानसभा से जीतकर आये हैं औऱ विधानसभा में संथाल परगना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।  जातीय समीकरण से देखें तो वे हफीजुल हसन के साथ अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिध्व करते हैं।

कांग्रेस कोटे से दीपिका पांडे सिंह को भी दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। दीपिका ने महगामा से चुनाव जीता औऱ वे क्षेत्रवार वे विधानसभा में संथाल परगना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करती नजर आयेंगी। 

कांग्रेस कोटे से मंत्री बनने वाली शिल्पी नेहा तिर्की दीपिका पांडेय के बाद दूसरी विधायक हैं। मांडर विधानसभा से वे दूसरी बार विधायक बनी हैं औऱ एसटी समुदाय से हैं। क्षेत्रवार देखें तो वे विधानसभा में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

राजद कोटे से मंत्री

वहीं, राजद कोटे से मंत्री बनाये गये संजय प्रसाद यादव ओबीसी समुदाय से आते हैं और क्षेत्रवार देखें तो वो संथाल परगना प्रमंडल का प्रतिनिध्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *