गढ़वा के चपरी गांव का युवक रहस्यमय ढंग से गायब, हटिया स्टेशन पर मिला था अंतिम सुराग

मोबाइल बंद, परिजनों को अनहोनी की आशंका; तलाश में जुटा परिवार

GARHWA

गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी पिंटू कुमार साव के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार, 6 तारीख की रात करीब 8:30 बजे उन्हें हटिया रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनका मोबाइल नंबर 7209896225 है।

बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार साव घर से सामान्य रूप से निकले थे। हटिया स्टेशन तक पहुंचने की जानकारी परिवार को मिली, लेकिन उसके बाद वे कहां गए, इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना नहीं है। लगातार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

परिजनों ने आम लोगों, रेल यात्रियों, स्टेशन कर्मियों और समाजसेवियों से अपील की है कि यदि पिंटू कुमार साव कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

परिवार का कहना है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना भी उनके लिए बड़ी राहत बन सकती है। स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया गया है कि खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि पिंटू कुमार साव को जल्द सुरक्षित खोजा जा सके। स्टूडेंट्स के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम लागू करने की तैयारी, कॉलेज से यूनिवर्सिटी स्तर तक बनेंगी शिकायत समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *