गुमला में नाबालिग से दुष्कर्म पर सख्त फैसला: POCSO कोर्ट ने तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को दी फांसी की सजा

GUMLA


गुमला में 13 वर्षीय दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के जघन्य मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-चार सह विशेष POCSO न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर आर्थिक दंड भी लगाया है।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी पाया। कोर्ट ने इसे गंभीर और संवेदनशील अपराध मानते हुए कठोरतम दंड देने का निर्णय सुनाया। विशेष अदालत के इस फैसले को बाल संरक्षण कानून के तहत सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *