उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

26th November 2025

JAMSHEDPUR

जमशेदपुर,  उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में आज भारतीय संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के संविधान के महत्व और मूल्यों के बारे में जागरूक करना था। प्रतियोगिताओं में भाषण, निबंध लेखन, क्विज और ड्राइंग कंपटीशन शामिल थे, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक  धनंजय वास्तव ने बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में बताया और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार कृष्ण कुमार को मिला, जबकि सूरज सरदार और कृष कुमार ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान जितेंद्र कुमार को मिला।

इस मौके पर राकेश कुमार, गुरजीत कौर, एकता दीक्षित, करनदीप सिंह, रितु कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Ads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *