बलियापुर में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम हेमंत और कल्पना, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

DHANBAD

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित आवास पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी डॉ बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और विधायक ने पूर्व विधायक आनंद महतो एवं उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *