GIRIDIH: मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026 में चीफ गेस्ट बनेंगे CM हेमंत सोरेन, उपायुक्त ने दिया आमंत्रण

RANCHI


हेमन्त सोरेन को 20 फरवरी 2026 को गिरिडीह में आयोजित होने वाले “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक निमंत्रण सौंपा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति प्रदान की और गिरिडीहवासियों को शुभकामनाएं दीं।

यह समारोह आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल होते हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *