चतरा विमान हादसा: एयर एम्बुलेंस क्रैश पर CM हेमंत शोकाकुल, 7 जिंदगियों के नुकसान से झारखंड सदमे में

मरांग बुरु से प्रार्थना, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा में हुए एयर एम्बुलेंस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस की दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और राज्य सरकार पूरी रात सक्रिय रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जांबाज पायलट्स समेत कुल 7 लोगों की मौत हुई है, जिससे वे अत्यंत मर्माहत और स्तब्ध हैं। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

सीएम ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर राहत और समन्वय की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *