क्रिसमस पर्व प्रेम, आस्था और सद्भाव का संदेश देता है : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची जिले में अवस्थित विभिन्न चर्चों के पुरोहितों एवं यूथ लीडर्स ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने सभी को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को साझा किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस उत्सव परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व समाज में शांति, एकता, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रभु यीशु से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें।

शिष्टाचार भेंट करने वालों में जीईएल चर्च, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च और पेंटीकॉस्टल चर्च के प्रतिनिधि शामिल थे। मौके पर विधायक राजेश कच्छप, आर्च बिशप राजू सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, बिशप अनुराग मिंज, जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, रेव्ह माइकल कच्छप, पादरी निरल बागे, सुजीत कुजूर, सजीत टोप्पो, आकाश तिर्की और विकास तिर्की समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

CM Hemant Soren exchanges Christmas greetings with Church priests and youth leaders

Christmas, Hemant Soren, Ranchi, Church Leaders, Harmony

Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची जिले में अवस्थित विभिन्न चर्चों के पुरोहितों एवं यूथ लीडर्स ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने सभी को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को साझा किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस उत्सव परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व समाज में शांति, एकता, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रभु यीशु से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें।

शिष्टाचार भेंट करने वालों में जीईएल चर्च, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च और पेंटीकॉस्टल चर्च के प्रतिनिधि शामिल थे। मौके पर विधायक राजेश कच्छप, आर्च बिशप राजू सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, बिशप अनुराग मिंज, जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, रेव्ह माइकल कच्छप, पादरी निरल बागे, सुजीत कुजूर, सजीत टोप्पो, आकाश तिर्की और विकास तिर्की समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *