राज्यपाल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया राज्य स्थापना दिवस समारोह का निमंत्रण

11th November 2025

RANCHI
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजभवन जाकर माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, राज्य स्थापना दिवस और झारखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से झारखंड के गौरवशाली 25 वर्ष की यात्रा और राज्य की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। आगामी समारोह में राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर झारखंड के लोगों की संघर्ष, अस्मिता और विकास की भावना का प्रतीक है, और इसमें राज्यपाल की उपस्थिति पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *