खौफनाक सड़क हादसा: सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन, 11 की दर्दनाक मौत, 2 जिंदगी के लिए जूझ रहे

Thane

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली खबरों में बताया गया है कि यह हादसा मुरबाड के गोविली गांव में रायता पुल पर सुबह करीब 10:45 बजे, या कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर पंजर पुल के पास सुबह करीब 11:15 बजे हुआ है। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयावह थी कि वैन में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत वहीं हो गई साथ ही  दो लोग दो घायल हो गये, जिनको अस्पताल ले जाया गया है। वाहन में 12 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनमें से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जीवित बचे लोगों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से छह लोगों की पहचान कर ली गई है, जबकि बाकी लोगों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। एक अन्य अपडेट के अनुसार, अब तक नौ मृतकों की पहचान हो चुकी है और उनके शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वैन पूरी तरह से पिचक गया है। आरंभिक चरण की जांच में छह पीड़ितों की पहचान हुई है और बाद में मिली जानकारी के अनुसार अब तक नौ यात्रियों की पहचान हो चुकी है। खबर लिखने तक शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *