RANCHI
गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रांची CBI की विशेष अदालत ने अलकतरा घोटाला मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किया है। बता दें वह इसी मामले में साल 2012 में जेल भी जा चुके हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने छत्तरपुर-जपला रोड कुल 32 किलोमीटर का ठेका अपनी कंपनी कलावती कंस्ट्रक्शन के नाम से लिया था। इस ठेके की लागत करीब 7 करोड़ रुपये थी। ऐसे में उन्होंने निर्माण के दौरान कुल 61 फर्जी बिल के माध्यम से 1200 मीट्रिक टन अलकतरा की सप्लाई दिखाकर लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली थी।
अब इस अलकतरा घोटाले मामले में 20 फरवरी से गवाही शुरू होगी। ऐसे में कोर्ट ने CBI को गवाह पेश करने का आदेश दिया है।
