रांची नगर निगम चुनाव: JMM सांसद महुआ माजी के बेटे को वार्ड 18 में मिली हार, आशा देवी विजयी


Ranchi


रांची नगर निगम चुनाव में झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी को वार्ड 18 से हार का सामना करना पड़ा है। इस वार्ड से आशा देवी ने जीत दर्ज की। सोमवित माजी झामुमो समर्थित उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे।
वहीं मेयर पद की बात करें तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी शेष है।
अन्य नगर निकायों की बात करें तो मानगो नगर निगम में मेयर पद पर सुधा गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। आदित्यपुर नगर निगम से संजय सरदार ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है।
इसके अलावा देवघर नगर निगम में जेएमएम समर्थित रवि राउत ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया को हराया है। यहां भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन परिणाम स्पष्ट माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *