यूनियन बजट 2026 पर रांची विश्वविद्यालय में मंथन, छात्रों की रिसर्च बेस्ड प्रेजेंटेशन ने बटोरी सराहना

 

यूनियन बजट 2026 के प्रभावों पर मंथन, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में अकादमिक विमर्श

RANCHI


रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सोमवार को “बजट 2026- पे चर्चा” विषय पर शैक्षणिक समूह प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूनियन बजट 2026 के मुख्य बिंदुओं का विश्लेषण और उसके संभावित प्रभावों पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी के संबोधन से हुई। उन्होंने बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक नीतियों और देश की विकास प्रक्रिया पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ. अरुंजय कुमार सिंह ने बजट के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखते हुए समसामयिक आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

डॉ. पूजा कुमार ने अमेरिका की आर्थिक नीतियों और वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों के भारत पर पड़ने वाले प्रभावों, विशेषकर टैरिफ और आर्थिक गतिविधियों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत की भूमिका को भी रेखांकित किया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने समूहों में बजट के अलग-अलग पहलुओं पर शोध आधारित प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों और शिक्षकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष चौधरी, फैकल्टी सदस्य डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. एन.आर. त्रिपाठी, डॉ. पूजा कुमार, डॉ. शिल्पी आभा खलखो और डॉ. अमित तिर्की सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *