जासूसी नहीं, चंपाई सोरेन की सुरक्षा के लिए पोस्टेड थे दोनों दारोगा- स्पेशल ब्रांच पुलिस

Ranchi

झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने कहा है कि चंपाई सोरेन की सुरक्षा के लिए 2 दारोगा प्रतिनियुक्त किये गये थे। दोनों दारोगा किसी की जासूसी नहीं कर रहे थे। स्पेशल ब्रांच की ओऱ से कहा गया है कि पारम्परिक तौर पर दिल्ली एवं अन्य राज्यों में विशेष शाखा, झारखंड, रांची की टीम राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सूचना संकलन प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से करती आयी है। ये रूटीन काम है। 

झारखंड पुलिस ने कहा है कि दिल्ली में झारखंड पुलिस के दो अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के हिरासत में लिये जाने से संबंधित समाचार विभिन्न मीडिया/ सोशल मीडिया एवं अन्य श्रोतों से प्राप्त हुआ। दोनों पुलिस अवर निरीक्षक अपने कार्य निर्वहन के दौरान गलतफहमी के कारण चिन्हित हुए। इस संबंध में कतिपय माध्यम से समाचार प्रसारित किया जा रहा है कि किसी व्यक्ति विशेष की निगरानी की जा रही है। जबकि वास्तविकता में उक्त पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां प्रतिनियुक्त किये गये थे। इस संबंध में सभी संबंधित जांच संस्थाओं और एजेंसियों को सूचना एवं सारी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

वहीं, पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि सच्चाई सामने आने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को मुक्त कर दिया गया है। इसलिए स्पेशल ब्रांच, झारखंड की टीम के द्वारा किसी व्यक्ति विशेष की जासूसी करने की बात गलत है। गौरतलब है कि चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं एवं वर्तमान मंत्री है। सोरेन को झारखंड सरकार की ओर से उच्च सुरक्षा श्रेणी दी गयी है। विशेष शाखा के पुलिस पदाधिकारी वहां अपनी ड्यूटी पर थे। 

Ads Jharkhand Ads Jharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *