23 फरवरी मतदान से पहले प्रशासनिक तैयारी पर उठे प्रश्न, सुरक्षा व्यवस्था पर बहस
RANCHI
झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया मुद्दा सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य प्रशासन से लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा कराने का निर्देश तत्काल जारी करने की मांग की है।
राज्य के 48 निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। ऐसे में विपक्ष का कहना है कि आमतौर पर चुनाव से पहले एहतियातन लाइसेंसधारी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया अपनाई जाती है, ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।
आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आशंकाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता जताई जाती रही है, ऐसे में चुनाव के दौरान अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। भाजपा ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस पर स्पष्ट आदेश जारी करे, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो सके।
