नेशनल डेस्क
8th September 2024झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजीपे नेता चंपाई सोरेन सपरिवार शुक्रवार को गुवाहाटी के प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर गये। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उन्होंने झारखंडवासियों की सुख, शांति, और समृद्धि की कामना की। चांपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने परिवार के साथ एक फोटो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।
बता दें कि इस समय चंपाई सोरेन सपरिवार असम के गुवाहाटी में हैं। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के घर उनसे मुलाकात की। हिमंता विस्वा सरमा ने 2 तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। हिमंता ने लिखा है – ‘आज रिनिकी (हिमंता की पत्नी) और मुझे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन जी और उनके परिवार का आवभगत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ कामाख्या के दर्शन करने के लिए चंपाई जी गुवाहाटी पधारे। उन्हें असमिया व्यंजनों से परिचित कराने का अवसर भी मिला। उनके अनुभवों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला।’