गुमला नगर निकाय: शकुंतला उरांव बनीं नगर निकाय अध्यक्ष, झामुमो प्रत्याशी हर्षिता टोप्पो पर बड़ी बढ़त

GUMLA

झारखंड के Gumla में नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित हर्षिता टोप्पो को 3000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर उनके विजय की घोषणा की गई।

जीत के बाद शकुंतला उरांव ने कहा कि वे “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ गुमला के समग्र विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास योजनाओं को तेज करने की बात कही। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया और विजेता प्रत्याशी का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *