पलामू में बच्चों चोरी गिरोह पर सियासी संग्राम, FIR नहीं दर्ज होने पर BJPका सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान

Medininagar/Palamu

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मेदिनीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में बच्चा चोरों से जुड़ा एक रैकेट संचालित होने की बात सामने आई है, लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर विषय बताते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रेस वार्ता में पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही भी मौजूद रहे। उन्होंने राज्य सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और प्रशासनिक तंत्र निष्क्रिय बना हुआ है।

वहीं 1130 करोड़ रुपये के कथित मामले को लेकर पलामू के सांसद वीडी राम ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस राशि को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है, उस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। सांसद ने दावा किया कि राशि के उपयोग और आवंटन से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और वास्तविक स्थिति अलग है।

सांसद ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से जांच करें, लेकिन राजनीतिक द्वेष के तहत लगाए जा रहे आरोप उचित नहीं हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने दोहराया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी और हर स्तर पर जवाबदेही तय कराएगी। अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र कदम नहीं उठाया तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *