केरला पब्लिक स्कूल कदमा में 8 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, टाटा स्टील बनी चैंपियन
Jamshedpur
जमशेदपुर के Kerala Public School Kadma में अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक शरत चन्द्र रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. ओझा तथा समाजसेवी और मांगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान उपस्थित रहे।
पूरे टूर्नामेंट का संचालन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच जे.पी. सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उनके नेतृत्व और अनुभव ने आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, कार्यकारी सदस्य एम.डी. जलाल शेख, निजाम अली और आरिफ आफताब भी मौजूद रहे।
टाटा स्टील बनी विजेता
कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद टाटा स्टील की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैडनेस टीम उपविजेता रही, जबकि बाल्डविन टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। आयोजन ने झारखंड में गर्ल्स बास्केटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता को नई ऊर्जा दी। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अज़हर खान, शबानुल हक, विजय कुमार, अमित, विशाल, राहुल, अरहान और सुशांत सहित कई सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई।
