पशु तस्करी मामले में कार्रवाई, आजाद बस्ती का तौफीक कुरैशी गिरफ्तार

आजाद बस्ती का तौफीक कुरैशी गिरफ्तार, पशु तस्करी मामले में कार्रवाई

RANCHI

शहर में लगातार सामने आ रहे पशु तस्करी के मामलों के बीच लोअर बाजार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल तौफीक कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी को पकड़कर बुधवार को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी तौफीक कुरैशी रांची के आजाद बस्ती इलाके का रहने वाला है और पशु तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची के अलग-अलग इलाकों में पशु तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशुओं से भरे एक कंटेनर को जब्त किया था। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

वहीं दूसरी ओर सिकिदिरी थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पशुओं से लदे चार पिकअप वाहनों को जब्त किया था। इन मामलों के बाद पुलिस ने तस्करी से जुड़े लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *