रांची: बुंडू में ACB का शिकंजा, 25 हजार की घूस लेते ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रंगेहाथ गिरफ्तार

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कर्मी रंगे हाथों पकड़ा गया

RANCHI

बुंडू प्रखंड से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, ACB को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मामले को लेकर विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि ACB मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *